छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी का विस्तार, कपिल दोशी बने कार्यकारी महामंत्री

0
146

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी का विस्तार, कपिल दोशी बने कार्यकारी महामंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यापार एवं उद्योग जगत को नई दिशा देने की पहल के तहत छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने आज अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस क्रम में कपिल दोशी को कार्यकारी महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री थौरानी ने बताया कि यह निर्णय प्रदेश में व्यापार और उद्योग के समन्वित विकास तथा व्यापारी समुदाय के हितों की मजबूती के लिए लिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री कपिल दोशी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

 दोशी के मनोनयन पर व्यापारिक समुदाय में हर्ष का माहौल है। कई वरिष्ठ व्यापारियों और उद्योगपतियों ने उन्हें बधाई देते हुए चेम्बर की सक्रियता और प्रभावशीलता में नए ऊर्जा संचार की उम्मीद जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here