रायपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर की लोकेशन बदली, 18 जून से नई जगह से मिलेंगे टिकट

0
100

रायपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर की लोकेशन बदली, 18 जून से नई जगह से मिलेंगे टिकट

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रायपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की गई है। स्टेशन के गुढ़ियारी साइड स्थित आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर (UTS/PRS) को 17 जून 2025 को दोपहर 3 बजे से शिफ्ट किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन की जानकारी के अनुसार, यह टिकट काउंटर अब प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग क्षेत्र के पास अस्थायी रूप से संचालित किया जाएगा। यात्री 18 जून 2025 से इस नई लोकेशन से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

रेलवे ने यह बदलाव स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों के कारण किया है। प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here