Raipur crime news : पान ठेले की आड़ में गांजा बेच रहा था पांडो साहू, रायपुर पुलिस ने 2 किलो गांजा, चाकू और अस्तुरा के साथ किया गिरफ्तार

0
190

Raipur crime news : पान ठेले की आड़ में गांजा बेच रहा था पांडो साहू, रायपुर पुलिस ने 2 किलो गांजा, चाकू और अस्तुरा के साथ किया गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत खमतराई थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गंगानगर क्षेत्र में पान ठेले की आड़ में गांजा बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 2 किलो गांजा, 3 चाकू और 1 अस्तुरा बरामद किया गया है।

आरोपी की पहचान पांडो साहू पिता स्व. परघनिया साहू उम्र 37 वर्ष निवासी सुलभ के पीछे, गंगानगर भानपुरी, थाना खमतराई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पान ठेले को भी मौके पर सील कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 646/25 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पूर्व में दी गई थी हिदायत, फिर भी नहीं माने कुछ पान ठेला संचालक

इससे पहले पुलिस ने सभी पान ठेला संचालकों और कुम्हारों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे नशे से संबंधित कोई भी गतिविधि न करें। चेतावनी के बावजूद पांडो साहू द्वारा गांजा बेचे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

कुम्हारों ने दिखाई जागरूकता, स्वयं से नष्ट की 1700 चिलम

थाना क्षेत्र में गांजा सेवन में उपयोग हो रही चिलम को लेकर जब पुलिस ने कुम्हारों को अवगत कराया, तो 8 कुम्हारों द्वारा स्वेच्छा से कुल 1700 चिलम नष्ट की गईं। पुलिस ने इसे सकारात्मक पहल बताया और कहा कि भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की गई। रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना प्रभारियों की टीम ने सूचना संकलन, पेट्रोलिंग और मुखबिरों के सहयोग से यह सफलता हासिल की।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here