RAIPUR POLICE : ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई: विकेंड में 11 वाहन चालकों पर कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित
रायपुर – नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर रोक लगाने के लिए रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। शनिवार और रविवार रात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें ड्रंक एंड ड्राइव के 11 मामलों में चालान कर वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई श्रीराम मंदिर के सामने, फुंडहर चौक और शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज चौक पर की गई। यातायात पुलिस की टीम ने रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक बेरिकेटिंग कर वाहनों की जांच की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में हुए इस अभियान में मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत सभी 11 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय भेजा गया। साथ ही, लाइसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग को रिपोर्ट भी भेज दी गई है।
पुलिस विभाग के अनुसार, पिछले पांच महीनों में कुल 772 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें से अधिकांश मामलों में 10,000 रुपए तक का जुर्माना न्यायालय द्वारा लगाया गया है, और वाहन जब्त कर दिए गए हैं।
ड्रंक एंड ड्राइव में पकड़े गए वाहन चालक इस प्रकार हैं:
- अंकुर अग्रवाल – CG 10 LB 1900
- आशीष कुमार – CG 04 PF 0356
- राहुल शर्मा – CG 04 LS 2343
- फ़निश मानिकपुरी – CG 12 AY 8772
- सोमनाथ साहू – CG 04 NX 0361
- राजेंद्र सोनी – CG 04 KV 1573
- प्रदीप कुमार – CG 05 AN 5210
- राहुल – CG 04 PV 7432
- रमन सिंग – CG 07 CJ 9356
- हर्षवर्धन साहू – CG 04 MF 2159
- मनीष कुमार – CG 04 NU 8866


