विश्व योग दिवस पर बाल आश्रम में योग, वृक्षारोपण और आम वितरण कार्यक्रम आयोजित नया सवेरा जनकल्याण समिति रायपुर द्वारा किया गया भावपूर्ण आयोजन

0
68

विश्व योग दिवस पर बाल आश्रम में योग, वृक्षारोपण और आम वितरण कार्यक्रम आयोजित
नया सवेरा जनकल्याण समिति रायपुर द्वारा किया गया भावपूर्ण आयोजन

रायपुर — विश्व योग दिवस के अवसर पर नया सवेरा जनकल्याण समिति, छत्तीसगढ़ रायपुर इकाई द्वारा रिंग रोड नंबर 1 स्थित मठपुरैना शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर के अंतर्गत बाल आश्रम में विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा स्वागत गीत और भजन से समिति सदस्यों के अभिनंदन के साथ हुई।

इस अवसर पर समिति द्वारा पपीता, जामुन, सीताफल, बादाम, आम, पीपल सहित फल एवं छायादार लगभग 30 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद बच्चों ने योग अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सार्थक किया।

समिति सदस्य श्री प्रकाश राठौर ने सभी बच्चों और सदस्यों के साथ मिलकर प्रार्थना कराई, तत्पश्चात “फलों के राजा” आम का वितरण बच्चों को किया गया। इस पूरे आयोजन में बाल आश्रम के संचालक श्री योगेश देवांगन का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला साहू, सुमन देवांगन, विनय वैस, डॉ. रामकुमार साहू, अशु साहू, दादू साहू, चेतन साहू, शौरभ श्रीवास्तव, विध्याभूषण जी, आर.डी. दहिया एवं विष्णु प्रसाद साहू सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर बाल आश्रम के संचालक श्री योगेश देवांगन एवं बच्चों ने समिति के इस नेक कार्य के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। पहली कक्षा से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों के बीच समय बिताकर समिति सदस्यों ने अपने बचपन की स्मृतियों को भी पुनर्जीवित किया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here