डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0
47

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के स्मृति मंदिर में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना सहित अनेक पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान सभी नेताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here