बड़ी खबर :  सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

0
89

बड़ी खबर :  सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

मुंबई । फेमस टीवी सीरियल अनुपमा के सेट से सोमवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में सीरियल के सेट पर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में करोड़ों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सेट पर मौजूद कुछ लोगों ने धुआं उठता देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और सेट का बड़ा हिस्सा जल चुका था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सेट पर मौजूद सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल घटनास्थल पर कूलिंग का काम जारी है ताकि आग दोबारा न भड़के। घटना के कारण शूटिंग पूरी तरह से ठप हो गई है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here