रायपुर में जल संकट और सफाई बदहाली के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
पलाश मल्होत्रा के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय के बाहर जताया विरोध
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 28 (शहीद हेमू कल्याणी) में लंबे समय से जारी पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ आज नगर निगम जोन क्रमांक 2 कार्यालय के बाहर जोरदार मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। इस प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष श्री पलाश मल्होत्रा जी ने किया।
प्रदर्शन के बाद नागरिक प्रतिनिधियों ने जोन आयुक्त को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें पेयजल संकट और गंदे, कम दबाव वाले पानी की आपूर्ति सहित सफाई व्यवस्था की गंभीर कमियों को तत्काल दूर करने की मांग की गई।
ज्ञापन में उठाए गए प्रमुख बिंदु:
सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है — निर्धारित 38 सफाईकर्मियों की जगह सिर्फ 18 कार्यरत हैं।
गंदा और कम दबाव वाला पानी कई मोहल्लों में नागरिकों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहने को मजबूर कर रहा है।
लापरवाह अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की गई।
निगरानी व्यवस्था को मजबूत व जवाबदेह बनाने का आग्रह किया गया।
प्रमुख माँगें:
सफाईकर्मियों की पूरी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए
क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त किया जाए
जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो
नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए
पलाश मल्होत्रा ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाता, तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप ले सकता है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसिफ खान, जिला सचिव रफीक शेख, आनंद सोना, विधानसभा महासचिव अनीस खान, लखन सागर, दादू निषाद, आयुष, हिमांशु दिवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता।
यह विरोध प्रदर्शन स्थानीय जनता की पीड़ा और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ एक सशक्त संदेश बनकर उभरा।


