Crime news : 09 स्थायी वारंट वाला अंतरराज्यीय आरोपी गुरुदेव सिंह गिरफ्तार

0
44

 

Crime news : 09 स्थायी वारंट वाला अंतरराज्यीय आरोपी गुरुदेव सिंह गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की विशेष अभियान में बड़ी सफलता, पंजाब जेल से लाकर की गई तामिली

रायपुर – रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2011 से लेकर 2016 के बीच रायपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर अपराधों में शामिल और 09 स्थायी वारंटों से वांछित अंतरराज्यीय आरोपी गुरुदेव सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। आरोपी वर्तमान में पंजाब की जेल में मादक पदार्थ हेरोइन (10 किलो) के मामले में बंद था।

पूर्व में रायपुर में रह चुका है आरोपी, कई थानों में दर्ज हैं अपराध

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गुरुदेव सिंह पिता जनरैल सिंह, उम्र 22 वर्ष, मूल निवासी ग्राम तारीवाल, जिला अमृतसर (पंजाब), पूर्व में रायपुर के वीर सावरकर नगर, हीरापुर क्षेत्र में निवास करता था। आरोपी के खिलाफ रायपुर के थाना आमानाका, सरस्वती नगर, सिविल लाइन और कबीर नगर में गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध हैं।

कुल 09 स्थायी वारंट रायपुर के विभिन्न थानों से जारी

थाना आमानाका, रायपुर:

अपराध क्रमांक 82/2014, धारा 392 भादवि

अपराध क्रमांक 83/2014, धारा 392 भादवि

अपराध क्रमांक 86/2014, धारा 392 भादवि

अपराध क्रमांक 13/2016, धारा 34(2) आबकारी एक्ट

थाना सिविल लाइन, रायपुर:

अपराध क्रमांक 274/2011, धारा 380, 34 भादवि

अपराध क्रमांक 708/2016, धारा 299 जा.फौ.

थाना सरस्वती नगर, रायपुर:

अपराध क्रमांक 341/2012, धारा 294, 506, 323, 34 भादवि

थाना कबीर नगर, रायपुर:

अपराध क्रमांक 47/2015, धारा 294, 506, 323, 34 भादवि

अपराध क्रमांक 113/2015, धारा 34(2) आबकारी एक्ट

पंजाब में हेरोइन केस में गिरफ्तार, प्रोटेक्शन वारंट के तहत लाया गया रायपुर

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में पंजाब पुलिस द्वारा गुरुदेव सिंह को 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह इस समय पंजाब की जेल में निरुद्ध था। रायपुर पुलिस ने न्यायालय से प्रोटेक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को पंजाब से रायपुर लाकर सभी 09 स्थायी वारंट की तामिली की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया विशेष अभियान

इस कार्यवाही को पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत अंजाम दिया गया। अभियान का उद्देश्य फरार स्थायी वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्यायालयीन प्रक्रिया को पूर्ण करना था।

आरोपी का विवरण:

नाम: गुरुदेव सिंह
पिता का नाम: जनरैल सिंह
उम्र: 22 वर्ष
पूर्व निवास: ढांचा भवन के पास, वीर सावरकर नगर, हीरापुर, रायपुर
स्थायी पता: ग्राम तारीवाल, जिला अमृतसर, पंजाब

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here