आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक को लाठी-डंडों कुल्हाड़ी से पीटा

0
98

 आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक को लाठी-डंडों कुल्हाड़ी से पीटा

 जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकर्रा गांव से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में भूपेश साहू नामक एक युवक को लाठी और डंडों से ताबड़तोड़ पीटा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद विवाद इस कदर बढ़ गया कि आरोपियों ने भूपेश साहू पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

गांव में हुई इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here