
पंचायत सीजन इस दिन होगी रिलीज, क्रांति देवी बनाम मंजू देवी की चुनावी जंग छाएगी फुलेरा में
बहुचर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। एक हफ्ते पहले ही इसके सीजन 4 का ट्रेलर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।


इस सीरीज को ‘द वायरल फीवर’ (TVF) द्वारा निर्मित किया गया है और इसमें एक बार फिर नीना गुप्ता और जितेंद्र कुमार की शानदार जोड़ी दिखाई देगी।
बताया जा रहा है कि ‘पंचायत 4’ को 24 जून 2025 की रात 12 बजे अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा, हालांकि चर्चाओं के अनुसार यह सीरीज तय तारीख से एक हफ्ते पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई है।

ट्रेलर में इस बार की कहानी को लेकर साफ संकेत दिए गए हैं। इसमें क्रांति देवी और मंजू देवी की टीमों के बीच चुनावी जंग की कहानी दिखाई जाएगी। ट्रेलर के कैप्शन में लिखा गया है—
“क्रांति देवी की टीम बनाम मंजू देवी की टीम… फुलेरा में चुनावी मुकाबला शुरू हो गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जीत किसकी होगी।”
सीरीज की रिलीज डेट 24 जून 2025 को ही बरकरार है, लेकिन इसके पहले ही लीक हो जाने से यह एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई है। दर्शकों को अब बेसब्री से सचिव जी और रिंकी के बीच रोमांस के नए रंग देखने की उम्मीद है।




