बड़ी खबर :  ट्रंक में बंद युवक की पहचान, वकील दंपत्ति दिल्ली से गिरफ्तार , पुलिस ने किया खुलासा 

0
120

बड़ी खबर :  ट्रंक में बंद युवक की पहचान, वकील दंपत्ति दिल्ली से गिरफ्तार , पुलिस ने किया खुलासा 

रायपुर ब्रेकिंग। डीडी नगर थाना क्षेत्र में कल एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक की लाश सूटकेस में बंद हालत में मिली थी। शव को पहले सूटकेस में डालकर सीमेंट से ढंक दिया गया था और फिर उसे एक लोहे के ट्रंक में रखा गया था।

पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान किशोर पैकरा के रूप में की है। मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस ने प्राइम सस्पेक्ट अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी में सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस की भी मदद ली गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी दंपत्ति रायपुर में वकालत का पेशा करते थे। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और हत्या की पूरी साजिश को खंगालने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here