पार्षद एवं जोन अध्यक्ष गोपेश साहू ने रथ यात्रा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

0
39

पार्षद एवं जोन अध्यक्ष गोपेश साहू ने रथ यात्रा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। रथ यात्रा के पावन अवसर पर रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद एवं जोन 9 के अध्यक्ष श्री गोपेश साहू ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री साहू ने अपने संदेश में कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व न केवल धार्मिक उत्साह से भरा होता है, बल्कि जनमानस को आपसी भाईचारे और सद्भावना के सूत्र में भी पिरोता है।

उन्होंने कामना की कि यह रथ यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा समाज में प्रेम और एकता की भावना को और प्रगाढ़ बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here