राजश्री सद्भावना समिति अध्यक्ष शकुन डहरिया ने रथ यात्रा पर्व पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
रायपुर। रथ यात्रा के पावन अवसर पर राजश्री सद्भावना समिति के अध्यक्ष शकुन डहरिया ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
शकुन डहरिया ने अपने संदेश में कहा कि भगवान जगन्नाथ की यह भव्य रथ यात्रा सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व लोगों में आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश देता है।
उन्होंने कामना की कि भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और माता सुभद्रा की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व मंगलकारी ऊर्जा का संचार करे।






