अविनाश डेवलपर्स की अवैध प्लॉटिंग पर कसा शिकंजा , रायपुर नगर निगम का चला बुलडोजर

0
68

अविनाश डेवलपर्स की अवैध प्लॉटिंग पर कसा शिकंजा

रायपुर नगर निगम का चला बुलडोजर

रायपुर – 
रायपुर नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केडिया बिजनेस पार्क के पास अविनाश डेवलपर्स द्वारा किए जा रहे बिना अनुमति के विकास कार्यों पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर की गई।

नगर निगम जोन 8 की टीम, जिसमें जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक गुप्ता एवं नगर निवेश विभाग के अन्य अधिकारी शामिल थे, ने मौके पर पहुंचकर पाया कि डेवलपर द्वारा बिना विकास अनुज्ञा और नगर निगम की अनुमति के लगभग 12 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इस उद्देश्य से वहां अवैध सीसी रोड और मुरूम रोड का निर्माण किया जा रहा था।

जोन 8 की नगर निवेश टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से निर्माण स्थल पर की जा रही अवैध सड़कों को काटने की कार्यवाही करते हुए कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाया और अवैध निर्माण पर रोक लगाई।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति कोई भी विकास कार्य या प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी व सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here