रायपुर पुलिस – ड्रंक एंड ड्राइव पर रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज, लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू

0
69

रायपुर पुलिस – ड्रंक एंड ड्राइव पर रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज, लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू

रायपुर – 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए इस सप्ताहांत 10 शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई की है। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में चलाया गया।

पुलिस टीम ने श्रीराम मंदिर चौक, फुंडहर चौक, और तेलीबांधा थाना चौक पर रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक बेरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान चलाया। नशे में वाहन चला रहे चालकों को पकड़ कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण न्यायालय भेजा गया, साथ ही सभी के लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु परिवहन कार्यालय को भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक की अपनी जान के लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य नागरिकों के लिए भी गंभीर खतरा बनता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर पुलिस हर शनिवार और रविवार को ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है।

वर्ष 2025 में अब तक कुल 860 नशेड़ी चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है, जिनके वाहनों को जब्त कर मामलों को कोर्ट भेजा गया, जहां न्यायालय ने ₹10,000 से ₹15,000 तक का जुर्माना लगाया। कई मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित भी किए जा चुके हैं।

इस अभियान में पकड़े गए 10 वाहन चालकों के नाम व विवरण:

  1. सन्नी साहू – CG 04 MW 3483, बिरगांव रायपुर
  2. सतीश राठौर – CG 04 QG 2220, अमलीडीह रायपुर
  3. सागर अग्रवाल – CG 04 HM 3282, पुरानी बस्ती रायपुर
  4. अभिषेक दास – CG 04 CH 8882, बोरगांव
  5. रितेश देशमुख – CG 07 BP 3462, अमलीडीह रायपुर
  6. अजमल कोची – CG 04 NW 9367, राजातालाब रायपुर
  7. दीपेश जैन – CG 07 CW 9300, भिलाई
  8. जितेश राजपूत – CG 08 AZ 5501, गोढ़ी कला, बेमेतरा
  9. फरेंद्र जाधव – CG 04 NR 4770, बिलासपुर
  10. हिमांशु – CG 10 V 0736, खैरागढ़

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ड्रंक एंड ड्राइव पर “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु और सड़कें सुरक्षित रह सकें।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here