भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी की केंद्रीय मंत्री मांडविया व सांसद त्रिवेदी से मुलाकात, छत्तीसगढ़ आने का दिया आमंत्रण

0
52

भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी की केंद्रीय मंत्री मांडविया व सांसद त्रिवेदी से मुलाकात, छत्तीसगढ़ आने का दिया आमंत्रण

नई दिल्ली/रायपुर ।
भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया (खेल, युवा, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण भी दिया।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। अमित चिमनानी ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी भी दी।

मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई और दोनों वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश में भाजपा के कार्यों की सराहना की। साथ ही आगामी समय में छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने की सहमति भी जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here