लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल ने नए सत्र की शुरुआत पर डॉक्टरों और सीए को किया सम्मानित

0
85

लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल ने नए सत्र की शुरुआत पर डॉक्टरों और सीए को किया सम्मानित

 

बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल 3233C रीजन 3 जोन 2 द्वारा मंगलवार, 1 जुलाई 2025 को लायनिज्म के नए सत्र की शुरुआत एक विशेष सम्मान समारोह के साथ की गई। इस अवसर पर समाजसेवा एवं चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टर गुंजन अग्रवाल, डॉक्टर सौम्या गौरहा, डॉक्टर सर्वेश गौरहा, डॉक्टर शालिनी अग्रवाल, डॉक्टर रामकृष्ण कश्यप एवं रीजन चेयरपर्सन सीए लायन दिनेश अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. बरखा रानी सिंह, सचिव लायन डॉ. कमल छाबड़ा, कोषाध्यक्ष लायन शंकर आहूजा एवं जोन चेयरपर्सन लायन एकता मालिक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समारोह को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

क्लब द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की मजबूत शुरुआत भी साबित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here