मोहर्रम पर्व पर विशेष व्यवस्थाएं : रायपुर नगर निगम द्वारा सफाई, जल और विद्युत आपूर्ति के निर्देश

0
50

मोहर्रम पर्व पर विशेष व्यवस्थाएं : रायपुर नगर निगम द्वारा सफाई, जल और विद्युत आपूर्ति के निर्देश

रायपुर : आगामी 6 जुलाई को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा शहर में व्यापक तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने संबंधित अधिकारियों को जल, सफाई, प्रकाश और अन्य जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जल व्यवस्था:

ईमामबाड़ा पंडरी, मोमिनपारा मस्जिद, जयस्तंभ चौक और करबला (राजकुमार कॉलेज के सामने) के पास सुबह-शाम पानी के टैंकर लगाए जाएंगे।

विशेष रूप से पंडरी ईमामबाड़ा में 2 टैंकर, जयस्तंभ चौक में 2 टैंकर तथा जुलूस मार्ग पर आवश्यकता अनुसार टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस कार्य के लिए फिल्टर प्लांट के कार्यपालन अभियंता श्री नरसिंह फरेन्द्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सफाई व्यवस्था:

हैदरी मस्जिद मोमिनपारा, ईमामबाड़ा पंडरी, बैजनाथपारा मस्जिद, करबला तालाब व आसपास के क्षेत्रों में विशेष गैंग के माध्यम से सघन सफाई कराई जाएगी।

पंडरी ईरानी बस्ती क्षेत्र में चूने की लाइनिंग भी की जाएगी।

सफाई व्यवस्था की निगरानी हेतु जोन 7 के कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, जोन 3 के श्री रमेश जायसवाल, जोन 4 के श्री अरुण ध्रुव तथा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही को निर्देशित किया गया है।

विद्युत एवं अन्य सुविधाएं:

मोहर्रम पर्व के दिन उपरोक्त सभी क्षेत्रों में सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विद्युत अभियंता श्री शरदचंद्र ध्रुव को निर्देश दिए गए हैं।

करबला तालाब में हैलोजन लाइट, माइक, छोटा टेंट, टेबल और कुर्सियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

वहां की घास-झाड़ियों की कटाई, चूना छिड़काव और अन्य जरूरी तैयारियां की जाएंगी।

नगर निगम ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जाएंगी ताकि मोहर्रम का पर्व शांति और सुव्यवस्था के साथ संपन्न हो सके।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here