
उद्योगपति विजय झंवर को 45वें जन्मदिन पर माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर ने दी शुभकामनाएं, व्यापारिक नीतियों पर हुई गहन चर्चा
समाजहित और व्यापारिक चुनौतियों पर हुआ विचार-विमर्श
युवा विकास और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर दिया गया जोर
कार्यक्रम में मंडल के प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
रायपुर। माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के अध्यक्ष श्री रोमिल राठी, पूर्व अध्यक्ष श्री निलेश मूंधड़ा, सचिव श्री परेश भट्टड़, कोषाध्यक्ष सीए अमित राठी एवं मीडिया प्रभारी श्री अतुल टावरी ने छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिष्ठित उद्योगपति, गोपाल स्पंज एवं जोरा मॉल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विजय जी झंवर को उनके 45वें जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


इस विशेष अवसर पर मंडल के प्रतिनिधियों और श्री विजय झंवर के बीच माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के भविष्य और समाज हित से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
चर्चा के दौरान विशेष रूप से व्यापार में आने वाली चुनौतियों, उनके समाधान, अनुकूल व्यापारिक नीतियों की आवश्यकता तथा निवेश को आकर्षित करने हेतु रणनीतियों को मजबूती देने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

श्री विजय झंवर ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं के विकास में सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज और व्यापार क्षेत्र की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयास और सभी संबंधित पक्षों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर मंडल के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें उपाध्यक्ष श्री वरुण नथानी एवं श्री राज बागड़ी, सह सचिव श्री निखिल डागा, बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर श्री अशोक मूंदड़ा, एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री निकुंज लखोटिया प्रमुख रूप से शामिल थे।




