इन्सपायर योजना  छात्रवृत्ति के लिए कटऑफ 417 अंक (83.4%) घोषित

0
84

इन्सपायर योजना  छात्रवृत्ति के लिए कटऑफ 417 अंक (83.4%) घोषित

विज्ञान संकाय के टॉप 1% विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

रायपुर —भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चलाई जा रही इन्सपायर योजना  के अंतर्गत वर्ष 2025 के लिए कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय के टॉप 1% विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। इस वर्ष इस योजना के लिए कटऑफ मार्क्स 417 (83.4%) निर्धारित किए गए हैं।

इस योजना का उद्देश्य बेसिक साइंस में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना है। जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं में 417 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे इस छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र हैं।

Advisory Note डाउनलोड करें
पात्र विद्यार्थी मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in से Advisory Note डाउनलोड कर सकते हैं, जो छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

आवेदन की प्रक्रिया
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने हेतु विद्यार्थी भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की आधिकारिक पोर्टल www.online-inspire.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here