रायपुर नगर निगम का चला बुलडोजर लगभग 1800 वर्गफुट में किये गए अवैध कब्जे को तोड़ा
रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, उप अभियंता नगर निवेश सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में नगर निगम जोन 7 के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 के अंतर्गत चौबे कॉलोनी क्षेत्र के करबला तालाब के पार में लगभग 1800 वर्गफुट क्षेत्र में किये गए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाकर तोड़ने और करबला तालाब के पार को अवैध कब्जे से मुक्त करवाने की कार्यवाही स्थल पर की गयी.






