
राज्यपालों की नियुक्ति में बड़ा फेरबदल राष्ट्रपति ने जारी की अधिसूचना, तत्काल प्रभाव से लागू होंगे नए आदेश
नई दिल्ली। राष्ट्रपति कार्यालय ने हरियाणा, गोवा और लद्दाख के राज्यपालों और उपराज्यपाल की नियुक्तियों में बड़ा बदलाव किया है। रविवार को राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई, जो तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।


हरियाणा में अब प्रोफेसर असीम कुमार घोष को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं गोवा में गजपति राजू को राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी उपराज्यपाल के पद पर बदलाव किया गया है। यहां अब कविंद्र गुप्ता उपराज्यपाल होंगे।
लद्दाख के अब तक उपराज्यपाल रहे ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने इन सभी नियुक्तियों को स्वीकृति दे दी है और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।






