भूपेश बघेल के निवास पर ED की छापेमारी, बेटे चैतन्य बघेल हिरासत में; कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

0
55

भूपेश बघेल के निवास पर ED की छापेमारी, बेटे चैतन्य बघेल हिरासत में; कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

रायपुर/भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ED की टीम शुक्रवार सुबह तीन गाड़ियों में पूर्व सीएम बघेल के भिलाई-3 स्थित बंगले पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षाबलों की भी तैनाती की गई है।

इसी बीच खबर है कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उन्हें रायपुर लाया जा रहा है। चैतन्य की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ भूपेश बघेल के निवास के बाहर इकट्ठा हो गई है। मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए बंगले के सामने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा:

> “जन्मदिन का जैसा तोहफ़ा मोदी और शाह जी देते हैं, वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता। मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी। और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है।”

 

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है। मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here