“सावन आओ रे, खुशियों के रंग बरसाओ रे” — माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति ने सावन उत्सव मनाया रंगारंग अंदाज में
रायपुर। 19 जुलाई 2025 को होटल मिराविल, रायपुर में माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति द्वारा “सावन का रंगारंग कार्यक्रम” बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। चारों ओर हरियाली और उत्सव का वातावरण था — “हरियाली है बिखरी चहुऔर, आया है सावन का त्यौहार” की भावना को साकार करती यह शाम यादगार बन गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की छुपी प्रतिभाओं को मंच देना और उनके अंदर की कला को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर कई अनोखी और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिताओं के विजेता:
- ठाकुर जी की माला सजाओ
सरोज नथानी
सुशीला बागड़ी - तुलसी जी का गमला सजाओ (तुलसी विवाह हेतु)
माधवी राठी
स्वेता बाहेती - भुट्टे का व्यंजन बनाओ
हिमांशी चितलांगिया
स्वाती बागड़ी - अनाज की रंगोली बनाओ
पूजा सूरजन
माधवी राठी - सावन सुंदरी
नेहा कोठारी एवं आशा कोठारी
पूजा सूरजन एवं सूचि शारदा - नृत्य (Dance)
स्मृति चांडक
पूजा सूरजन - समूह नृत्य (Group Dance)
मोहिनी ग्रुप —
नेहा मुंदड़ा, अंकिता राठी, नैना बागड़ी, राधिका डागा
आशा राठी एवं मीनाक्षी राठी
दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण:
- तंबोला
- लकी ड्रा
- गेम ज़ोन
आयोजन समिति:
अध्यक्ष: श्रीमती विद्या काबरा
सचिव: निधि चांडक
कोषाध्यक्ष: स्नेहा लाखोटिया
मीडिया प्रभारी: ममता टावरी
इन सभी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट हाई टी का आनंद लिया।
विशेष अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
मुख्य अतिथि: श्रीमती स्वेता अग्रवाल
विशिष्ट अतिथि: मिस ईशा झांवर
विशेष अतिथि: श्रीमती ज्योति राठी (महामंत्राणी, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन)
साथ में: प्रतिभा नथानी, नंदा भट्टड़, कविता राठी, प्रगति कोठारी आदि।
संयोजन एवं संचालन:
भूमिका नथानी एवं विधि लाहोटी
कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सलाहकार एवं कार्यकारिणी सदस्य:
सविता केला, रेखा हुरकट, नीलिमा लड्ढा, संगीता राठी, नीता बजाज, सीमा नथानी, सुरुचि नथानी, नम्रता राठी, आशा राठी, जयश्री सोनी, जयति डागा, निकिता नथानी, वर्षा मुंदड़ा, नीता गट्टानी, गीतिका चितलांगिया, प्रीति चांडक, चंचल राठी, रानी सोनी, सुषमा नथानी, मेघा दम्मानी, अंजलि गिलड़ा, हिमांशी मूंदड़ा, आयुषी सादानी, पुनिता तापड़िया।
यह कार्यक्रम न केवल एक मनोरंजक आयोजन था, बल्कि समाज की नारी शक्ति के सामूहिक उत्साह, रचनात्मकता और सौहार्द का भी प्रतीक बन गया।


