रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मारपीट और गाली-गलौच के प्रकरण में फरार आरोपी मोहम्मद अनस खान गिरफ्तार

0
104

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मारपीट और गाली-गलौच के प्रकरण में फरार आरोपी मोहम्मद अनस खान गिरफ्तार

रायपुर। थाना खम्हारडीह क्षेत्र में हुई मारपीट और गाली-गलौच की गंभीर घटना के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी मोहम्मद अनस खान पिता नासिर रजा निवासी नूरानी मस्जिद के पीछे, राजा तालाब, थाना सिविल लाइन रायपुर को दिनांक 23 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 09 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

घटना की शुरुआत 07 जुलाई 2025 को रात करीब 11 बजे हुई, जब प्रार्थी राकेश चंद्र तिवारी ने अपने घर के सामने चौक में कचरा और जूठा फेंकने से संजय चौधरी को मना किया। इस पर संजय ने अश्लील गालियां दीं, जिससे विवाद बढ़ गया। आवाज सुनकर प्रार्थी का बेटा ऐश्वर्य तिवारी और उसके मित्र रचित माटे, शिवांग शुक्ला, गगन कुमार उर्फ गोकुल मौके पर पहुंचे। तभी संजय चौधरी के पड़ोसी यासिन शेख उर्फ सोनू, उसका भाई, भतीजा और अन्य लोगों ने मिलकर गाली-गलौच करते हुए ऐश्वर्य तिवारी से मारपीट शुरू कर दी।

बाद में यासिन शेख अपने 10-15 साथियों के साथ प्रार्थी के घर में जबरन घुस आया और लाठी-डंडों, पाइप, चाकू आदि से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में कई लोगों को चोटें आईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 296, 351(3), 191(3), 333, 109, 324(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here