नारायणपुर पुलिस – अंतरराज्यीय गौ-तस्करी गिरोह पर नारायणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, 25 मवेशी मुक्त

0
74

नारायणपुर पुलिस – अंतरराज्यीय गौ-तस्करी गिरोह पर नारायणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, 25 मवेशी मुक्त

नारायणपुर – नारायणपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गौ-तस्करी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नारायणपुर पुलिस ने बखरूपारा बाजार स्थल के पास से चार आरोपियों को क्रूरता पूर्वक मवेशियों को ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 25 नग गौवंश (अनुमानित मूल्य ₹1,25,000) को बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय साबद्रा व श्री सुशील नायक तथा एसडीओपी श्री लौकेश बंसल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणपुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेज के भूखे-प्यासे गौवंश को तेलंगाना के कत्लखाने ले जा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे 5–6 वर्षों से इस धंधे में सक्रिय हैं तथा बालोद जिले के ग्राम करहीभदर से मवेशियों की अवैध खरीदी कर रहे थे।

इस मामले में थाना नारायणपुर में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960 की धारा 11(1)(क), 11(1)(ज) एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम-2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत अपराध क्रमांक 63/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. नंदाराम पिता बुधु कोर्राम (उम्र 38 वर्ष), निवासी – श्यामगिरी, थाना कुआकोण्डा, जिला दंतेवाड़ा
  2. विजय कुमार भास्कर पिता सुखराम भास्कर (उम्र 24 वर्ष), निवासी – मोलसनार, थाना कुआकोण्डा, जिला दंतेवाड़ा
  3. राजूराम भास्कर पिता हिरमा भास्कर (उम्र 30 वर्ष), निवासी – कलेपारा, मोलसनार, थाना कुआकोण्डा, जिला दंतेवाड़ा
  4. भीमा भास्कर पिता सोमडू भास्कर (उम्र 50 वर्ष), निवासी – कलेपारा, मोलसनार, थाना कुआकोण्डा, जिला दंतेवाड़ा

पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here