बड़ी खबर :  सुरक्षा में लापरवाही थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा निलंबित

0
49

बड़ी खबर :  सुरक्षा में लापरवाही थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा निलंबित

भिलाईनगर। जयन्ती स्टेडियम सेक्टर-04 में 30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है।

सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल ने कथा स्थल का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पाया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की कोई चेकिंग नहीं की जा रही थी और उन्हें बिना तलाशी के प्रवेश दिया जा रहा था। यह सीधे तौर पर सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना मानी गई।

इस संबंध में एसएसपी विजय अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर तैनात थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश जारी किए।

ज्ञात हो कि थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा को कथा स्थल के सेक्टर-04 पब्लिक प्रवेश द्वार, टीए बिल्डिंग के सामने ड्यूटी पर तैनात किया गया था। बावजूद इसके, सुरक्षा की जिम्मेदारी में इस स्तर की लापरवाही सामने आना बेहद चिंताजनक माना जा रहा है।

एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा से किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here