कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान: स्कूलों में 600 बच्चों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी ,नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार की सराहनीय पहल

0
114

बलौदा बाजार । नया सवेरा जन कल्याण समिति छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार द्वारा कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन आज शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को कैंसर की गंभीरता से अवगत कराना तथा प्रारंभिक लक्षणों की पहचान कर समय पर इलाज की आवश्यकता को समझाना था।

कार्यक्रम में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के लगभग 500 से 600 छात्रों ने भाग लिया। रायपुर से पधारीं प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा साहू (वूमेन क्लीनिक एवं फर्टिलिटी सेंटर) और डॉ. स्वाति साहू (बलौदा बाजार) ने छात्रों को सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की पहचान, लक्षण, बचाव व रोकथाम की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विशेष रूप से यह बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर, जो महिलाओं में ब्लड कैंसर के बाद दूसरा सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है, किस तरह प्रारंभिक अवस्था में पहचाना जा सकता है। डॉक्टरों ने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने परिवार की महिलाओं को भी समय-समय पर जांच के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान कुछ बच्चों ने अपनी समस्याएं भी डॉक्टरों के समक्ष रखीं, जिनका समाधान मौके पर ही किया गया। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों तथा समिति की महिला सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम की सफलता का श्रेय समिति अध्यक्ष श्रीमती लता अजय साहू को जाता है, जिनकी पहल एवं टीम के समर्पण से यह आयोजन संभव हो पाया। उन्होंने बताया कि भविष्य में समिति इस अभियान को और भी विस्तार देते हुए कॉलेजों व महिलाओं के बीच भी ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

यह जागरूकता कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर समाज में जागृति लाने की दिशा में एक प्रभावी कदम भी रहा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here