रायपुर क्राइम न्यूज़  :  बॉयज़ हॉस्टल से लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.5 लाख का सामान बरामद

0
68

रायपुर क्राइम न्यूज़  :  बॉयज़ हॉस्टल से लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.5 लाख का सामान बरामद

रायपुर – रायपुर के पंडरी इलाके स्थित एक बॉयज़ हॉस्टल में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले तमिलनाडु के तीन अंतर्राज्यीय चोरों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपियों ने हॉस्टल के तीन कमरों से मोबाइल फोन, लैपटॉप और दस्तावेजों की चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है।

प्रार्थी शिवनाथ सिन्हा, जो पंडरी में संध्या रेसिडेंसी बॉयज़ हॉस्टल का संचालन करता है, ने 28 जुलाई को थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, हॉस्टल के तीन कमरों में रहने वाले युवकों के मोबाइल, लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए थे। इसके आधार पर सिविल लाइन थाना में अपराध क्रमांक 345/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, एएसपी क्राइम संदीप मित्तल, सीएसपी सिविल लाइन अजय कुमार, डीएसपी क्राइम संजय सिंह, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम द्वारा मामले की जांच शुरू की गई।

टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण किया और मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान एक महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास एक होटल से तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सुरेश पिता कुप्पन (30 वर्ष) – निवासी अमबूर तालूक, जिला वेल्लोर (तमिलनाडु)
  2. सेनमुगम कावेरी पिता कावेरी (32 वर्ष) – निवासी उदययज पल्यम्, जिला वेल्लोर (तमिलनाडु)
  3. मजूनाथन गणेश गोविंदासामी पिता गणेश गोविंदासामी (29 वर्ष) – निवासी उदयराज फ्ल्यूम, जिला वेल्लोर (तमिलनाडु)

आरोपियों के पास से 2 लैपटॉप, 3 मोबाइल फोन तथा विभिन्न शैक्षणिक और पहचान दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट आदि) बरामद किए गए हैं।

इस कार्रवाई में इन अधिकारियों व जवानों की रही अहम भूमिका

निरीक्षक दीपक पासवान (थाना प्रभारी सिविल लाइन), प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट), सउनि अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्थी, पुष्पराज परिहार, विजय पटेल, बसंती मौर्य, विक्रम वर्मा, दिलीप जांगड़े, केशव सिन्हा, राजेंद्र तिवारी, बोधेन्द्र मिश्रा, मनोज सिंह, विकास क्षत्रिय, अमित वर्मा, लालेश नायक, अभिषेक सिंह, सउनि नागेन्द्र सिंह और आरक्षक सुनील चंदेल।

रायपुर पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here