बड़ी खबर : सूरजपुर को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात खुलेगा डाइट संस्थान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली स्वीकृति, स्थानीय स्तर पर मिलेगा शिक्षक प्रशिक्षण

0
76

बड़ी खबर : सूरजपुर को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात खुलेगा डाइट संस्थान
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली स्वीकृति, स्थानीय स्तर पर मिलेगा शिक्षक प्रशिक्षण

 

सूरजपुर। सूरजपुर जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राज्य सरकार ने सूरजपुर जिला मुख्यालय में डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) की स्थापना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के सतत प्रयासों और पहल का परिणाम है।

डाइट की स्थापना से जिले के शिक्षकों को अब आधुनिक प्रशिक्षण के लिए अन्य जिलों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही प्रशिक्षण मिलने से शिक्षकों की दक्षता में वृद्धि होगी और इससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया, “यह केवल एक संस्थान की शुरुआत नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाला निर्णय है। इससे जिले के युवा शिक्षक और विद्यार्थी दोनों को लाभ मिलेगा।” उन्होंने शासन स्तर पर लगातार संपर्क और पैरवी करते हुए सूरजपुर के लिए इस अहम सौगात को सुनिश्चित किया।

शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि डाइट भवन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

इस निर्णय का जिलेभर में स्वागत किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here