रायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने श्री अनंत चतुर्दशी पर्व दिनांक 9 सितम्बर 2022 शुक्रवार के पावन अवसर पर समस्त राजधानीवासियों को हार्दिक शुभकामनायें दी हैं एवं प्रथम पूज्य देव भगवान श्रीगणेश से समस्त राजधानीवासियों को जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है. महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने श्री अनंत चतुर्दशी पर्व के पावन अवसर पर समस्त नागरिकों से नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के साथ मिलकर खारून नदी महादेवघाट के किनारे निर्मित विसर्जन कुंड, विभिन्न 33 सार्वजनिक स्थलों पर तालाबों एवं पानी टंकियों के किनारे समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से श्रद्धालु नागरिकों की सुविधा एवं भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं के श्रद्धापूर्ण विसर्जन हेतु निर्मित अस्थाई विसर्जन कुंडों में करने एवं खारून नदी सहित राजधानी शहर रायपुर के किसी भी तालाब में श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं करने और इसमें माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( एन. जी. टी.) के आदेशों एवं छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल के समस्त निर्देशों का शत – प्रतिशत रूप से पूर्ण व्यवहारिक पालन करते हुए राजधानी में पर्यावरण संरक्षण के महाभियान में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का एक बार पुनः विनम्र आव्हान नगर पालिक निगम रायपुर की ओर से किया है. महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने नोवल कोरोना वायरस से पूरी तरह से सुरक्षित रहने तय समय पर कोरोना टीका, बूस्टर डोज अनिवार्य रूप से लगवाने का एक बार पुनः विनम्र आव्हान जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से किया है, वहीं छत्तीसगढ़ शासन एवं रायपुर जिला प्रशासन एवं रायपुर नगर पालिक निगम एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के हर घर हरियाली महाभियान के तहत समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सुरक्षित स्थानों पर पौधे लगाने एवं प्रत्येक लगाये गये पौधे की पेड़ बनते तक रखरखाव एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का प्रण लेने का आव्हान रायपुर शहर को सबसे हरित, स्वच्छ, सुन्दर स्मार्ट सिटी बनाने सहभागिता दर्ज करवाने हेतु किया है. महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने सभी नागरिकों से समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से केन्द्र सरकार, छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण विभाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल के दिशा – निर्देशों के अनुरूप सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध का पालन दैनिक जीवन में करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का परित्याग करके उसके विकल्प के रूप में बर्तनों, कपड़े, जुट से बने थेलों का उपयोग करने का प्रण श्री अनंत चतुर्दशी पर्व के पावन अवसर पर लेने का आव्हान किया है.
श्री अनंत चतुर्दशी पर्व पर महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने राजधानीवासियों को दी हार्दिक शुभकामनायें
https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg


