अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति ने धूमधाम से मनाया बाल गोविंदा मटकी महोत्सव
रायपुर।
माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति के तत्वावधान में अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के विशेष बच्चों के साथ बाल गोविंदा का मटकी महोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से आयोजित किया गया।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती विद्या काबरा, सचिव निधि चांडक, कोषाध्यक्ष स्नेहा लाखोटिआ एवं मीडिया प्रभारी ममता टावरी ने बताया कि कार्यक्रम में बिमला जी काबरा, प्रेमलता जी टावरी, युवा मंडल अध्यक्ष रोमिल जी राठी एवं सचिव परेश जी भट्टर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों ने टोली बनाकर जोश और उमंग से फूलों से सजी दही-हांडी फोड़कर सबका दिल जीत लिया। स्वादिष्ट लंच में फैंसी पावभाजी, पुलाव और कप-केक परोसे गए, जिनका सभी ने आनंद लिया। साथ ही, रोमांचक खेल और हाउजी ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। सबसे खास रहे पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स, जिन्होंने हर बच्चे को खुशी और यादगार पल दिए।
इस आयोजन की संयोजिका सुषमा नत्थानी और वर्षा मुंदड़ा रहीं, जिनके अथक प्रयासों से कार्यक्रम और भी भव्य बना।
कार्यक्रम की सफलता में समिति के सलाहकार एवं कार्यकारिणी सदस्यों — नीता बजाज, रेखा हुरकट, नीलिमा लड्ढा, सविता केला, संगीता राठी, सीमा नत्थानी, सुरुचि नत्थानी, नम्रता राठी, आशा राठी, जयश्री सोनी, विधि लाहोटी, भूमिका नत्थानी, जयति डागा, निकिता नत्थानी, नीता गट्टानी, गीतिका चितलांगिया, प्रीति चांडक, चंचल राठी, रानी सोनी, मेघा दम्मानी, अंजलि गिलड़ा, हिमांशी मूंदड़ा, आयुषी सादानी और पुनिता तापड़िया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


