Breaking news : रायपुर के एमजी हेक्टर कार शोरूम हादसे में घायल कर्मचारी की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

0
99

Breaking news : रायपुर के एमजी हेक्टर कार शोरूम हादसे में घायल कर्मचारी की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरोना स्थित एमजी (MG) हेक्टर कार शोरूम में 3 अगस्त को हुए दर्दनाक हादसे में घायल सेल्स कर्मचारी राज एस. राव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त शोरूम की सर्विस लिफ्ट एक कार समेत टूटकर नीचे गिर गई थी, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

राज को पहले कोटा रोड स्थित अस्पताल और बाद में देवेंद्र नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्हें शुरुआत से ही वेंटिलेटर पर रखा गया। रीढ़ की हड्डी टूटने, पैरों में गंभीर चोट और बाद में दाहिने फेफड़े के कोलैप्स होने से उनकी मौत हो गई।

प्रबंधन पर गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों ने शोरूम प्रबंधन पर लापरवाही और घटना को छिपाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसा शाम 5 बजे हुआ, लेकिन पुलिस को देर शाम तक कोई सूचना नहीं दी गई। अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची। इतना ही नहीं, परिवार को भी सूचना देने में देरी की गई। परिजनों का आरोप है कि शोरूम प्रबंधन ने अब तक CCTV फुटेज भी साझा नहीं किया, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि हादसा कैसे हुआ और कौन जिम्मेदार है।

पुलिस जांच जारी

मामले की जांच डीडी नगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या फिर लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही बरती गई थी। राज की मौत से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। परिजनों ने शोरूम प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here