आया त्यौहार – चलो बाज़ार स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन एवं टवबंस वित स्वबंस अभियान के तहत कैट छत्तीसगढ़ का विशेष अभियान

0
49

आया त्यौहार – चलो बाज़ार स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन एवं टवबंस वित स्वबंस अभियान के तहत कैट छत्तीसगढ़ का विशेष अभियान

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (ब्।प्ज्) छत्तीसगढ़ ने इस त्यौहार सीज़न पर विशेष अभियान “आया त्यौहार दृ चलो बाज़ार” शुरू किया है। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्थानीय बाज़ारों और स्वदेशी उत्पादों की ओर आकर्षित करना है, जिससे वोकल फॉर लोकल की सोच को सशक्त बनाया जा सके।

अभियान के मुख्य उद्देश्य :-
प्रदेश के स्थानीय व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देना।
उपभोक्ताओं को सुरक्षित और विश्वसनीय खरीदारी का अनुभव दिलाना।
स्वदेशी उत्पादों की बिक्री से रोजगार और अर्थव्यवस्था को मजबूती देना।
टवबंस वित स्वबंस के तहत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देना।

कैट छत्तीसगढ़ पदाधिकारियों का कहना है कि “हम सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हैं कि त्योहारों की खरीदारी अपने नज़दीकी बाज़ार और स्वदेशी उत्पादों से करें। इससे स्थानीय व्यापार को बल मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।”

इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे प्रदेश में पोस्टर-बैनर, सोशल मीडिया प्रचार, रैलियाँ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कैट छत्तीसगढ़ सभी नागरिकों से आह्वान करता है कि इस बार त्योहार की ख़ुशियाँ स्थानीय व्यापारियों के साथ मनाएँ और एक स्वर में कहेंः “आया त्यौहार – चलो बाज़ार, अपनाएँ स्वदेशी, बने आत्मनिर्भर भारत का आधार।”

वोकल फॉर लोकल अभियान में कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे : – अमर पारवानी, परमानन्द जैन, सुरिन्द्रर सिंह, विनोद कुमार साहू, दिनेश साहू, जुगनु नागवानी, सतीश जैन, अवनीत सिंह, कान्ति पटेल, रतनदीप सिंह, जयराम कुकरेजा, शंकर बजाज, निलेश मुंदडा, प्रीतपपाल सिंह, बग्गा, राजेन्द्र खटवानी, नागेंद्र तिवारी, विक्रांत राठौर, दीपक विधानी, संदीप गुप्ता, प्रकाश माखीजा, रौनक पटेल , गिरीश पटेल, सर्वेश दौलतनी,, अनमोल साहू एवं रोहित पटेल।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here