Breaking news : रायपुर में 1 सितंबर से शुरू होगा “नो हेलमेट–नो पेट्रोल” 

0
136

Breaking news : रायपुर में 1 सितंबर से शुरू होगा “नो हेलमेट–नो पेट्रोल” 

रायपुर। रायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में “नो हेलमेट–नो पेट्रोल” अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगट के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

श्री धगट ने बताया कि रायपुर में लगातार सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में इजाफा हो रहा है, जिनमें कई बार मौतें भी हो रही हैं। जांच में पाया गया कि अधिकांश मामलों में दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहने हुए थे, जिसके कारण सिर में गंभीर चोट लगती है। इस चिंताजनक स्थिति को देखते हुए एसोसिएशन ने सामाजिक हित में यह अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।

उन्होंने बताया कि 1 सितंबर से रायपुर जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इस कदम से नागरिकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जाएगा।

धगट ने प्रशासन से अपील की कि इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें, ताकि शहर के सभी पंपों में इसे सख्ती से लागू किया जा सके। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी आग्रह किया कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें।

प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here