बड़ी खबर : लाखेनगर गणेशोत्सव समिति के खिलाफ FIR दर्ज

0
154

बड़ी खबर : लाखेनगर गणेशोत्सव समिति के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर का सबसे चर्चित धार्मिक आयोजन माने जाने वाला लाखेनगर गणेशोत्सव समिति (सिंधु एकता गणेश युवा एकता समिति) इस बार भारी विवादों में घिर गया है। आयोजन स्थल पर अश्लील गानों के इस्तेमाल और भगवान गणेश की प्रतिमा को AI कार्टून स्वरूप में स्थापित करने के आरोप में समिति के संचालक के खिलाफ आज़ाद नगर चौकी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत बजरंग दल की ओर से दर्ज कराई गई है।

गुरुवार रात लाखेनगर क्षेत्र स्थित पंडाल में आइटम सॉन्ग बजाए जाने पर मामला गरमा गया। प्रतिमा के स्वरूप पर आपत्ति जताते हुए बजरंग दल, शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आयोजन को धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ बताते हुए हंगामा किया और प्रतिमा के तत्काल विसर्जन की मांग की।

हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए पंडाल में मौजूद कुछ लोगों को हटाया।

 

फिलहाल आयोजन समिति के संचालक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता इस घटना को गंभीर धार्मिक अपमान बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here