रायपुर गुढ़ियारी में दिनदहाड़े महिला से झपटमारी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

0
249

रायपुर गुढ़ियारी में दिनदहाड़े महिला से झपटमारी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखाई दे रहे हैं। आज तड़के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक महिला से झपटमारी की वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह काम पर जा रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उसके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से महिला घबराकर चीखने लगी, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार से निकल चुके थे।

इस वारदात की पूरी घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों आरोपी किस तरह महिला से बैग छीनकर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गुढ़ियारी जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार बढ़ रही झपटमारी और चोरी की वारदातों से वे घर से निकलने में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक जल्द पहुंचने का दावा कर रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here