सोशल मीडिया पर वायरल रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ के पोस्टरों से मचा बवाल

0
105

सोशल मीडिया पर वायरल रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ के पोस्टरों से मचा बवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ पोस्टरों ने सनसनी फैला दी है। इन पोस्टरों में शहर के युवाओं को कथित ‘न्यूड पार्टी’ में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है, जिससे सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस ने इस आयोजन का कड़ा विरोध जताते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर ऐसी गतिविधि नहीं होने दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘न्यूड पार्टी’, ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ और ‘हाउस पूल पार्टी’ के नाम से विज्ञापन पोस्टर वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टरों में दावा किया गया है कि पार्टी का आयोजन 21 सितंबर को रायपुर में होगा। युवाओं को लुभाने के लिए पोस्टरों में पूल पार्टी और शराब परोसने जैसी बातें भी लिखी गई हैं।

इस पर कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “इन आयोजनों को किसका संरक्षण है? शराब, ड्रग्स परोसने के बाद अब नग्नता परोसने की बारी… 21 सितंबर का ये आयोजन रायपुर में कदापि नहीं होने देंगे। अपने शहर को दागदार नहीं होने देंगे।”

उन्होंने साफ किया कि केवल विरोध दर्ज कराने तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि जल्द ही रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर आयोजकों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। अग्रवाल ने सवाल उठाया कि इस तरह के आपत्तिजनक विज्ञापनों के पीछे कौन लोग हैं और उन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है, इसकी गहन जांच होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल इन निमंत्रणों को लेकर अब आम नागरिकों और सामाजिक संगठनों में भी आक्रोश है। लोग प्रशासन और पुलिस से मांग कर रहे हैं कि इस मामले पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और ऐसे आयोजनों पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि राजधानी की संस्कृति और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here