टिकेश्वर मनहरे बने रायपुर जिला राइस मिलर असोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

0
114

टिकेश्वर मनहरे बने रायपुर जिला राइस मिलर असोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

रायपुर। रायपुर जिला राइस मिलर असोसिएशन की कार्यकारिणी में टिकेश्वर मनहरे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। उनके चयन पर मिलर समुदाय और सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

चयन के बाद आयोजित स्वागत समारोह में मनहरे ने कहा कि वे संगठन की एकजुटता, पारदर्शिता और मिलर्स की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले के राइस मिलर्स के हितों की रक्षा और उद्योग के सुचारू संचालन के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी।

समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here