रसोईया संगठन की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष और बाल विकास मंत्री से की सौजन्य मुलाकात

0
54

रसोईया संगठन की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष और बाल विकास मंत्री से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, । रसोईया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीलू ओगरे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़ी से सौजन्य भेंट कर संगठन की पांच सूत्रीय मांगें रखीं।

प्रतिनिधिमंडल में श्रीमती लता बंजारे, श्रीमती हसीना पटेल और श्रीमती फुलबाई कुर्रे शामिल रहीं। इस दौरान रसोईया संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों को विस्तार से रखते हुए कहा कि रसोइयों को भी समान वेतनमान, वरिष्ठता सूची में स्थान, कार्य की नियमितीकरण नीति, दुर्घटना बीमा, प्रशिक्षण एवं कार्यस्थल पर सुविधाएं और सेवा शर्तों का स्पष्ट प्रावधान मिलना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष श्री नीलू ओगरे ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना है और आश्वासन दिया है कि इन पर सकारात्मक पहल की जाएगी।

संगठन का कहना है कि रसोइयों के अधिकारों और सम्मानजनक व्यवहार के लिए यह प्रयास महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here