
सिलफिली में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ – दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं भाजपा में शामिल

सूरजपुर / भटगांव विधानसभा क्षेत्र के सिलफिली स्थित बंगलीपारा में सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दो स्थानीय कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।


इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री श्री रामबली कुशवाहा तथा ब्लॉक कांग्रेस के सक्रिय सदस्य श्री विनोद कुशवाहा ने भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने दोनों कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि – “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।”
उन्होंने ग्रामीणों को क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




