चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30-50 किमी/घंटा की हवाएं , कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

0
95
WEATHER UPDATE

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30-50 किमी/घंटा की हवाएं , कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

 

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ अब कमजोर होकर गहरे निम्न दबाव में बदल गया है। यह सिस्टम फिलहाल आंध्र प्रदेश के तट और तेलंगाना के पास केंद्रित है। वहीं, पूर्व-मध्य अरब सागर में एक और डिप्रेशन सक्रिय हो गया है। इन दोनों मौसमी तंत्रों के असर से देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक व्यापक बारिश होने की संभावना है।

 आज की मुख्य चेतावनी

29 अक्टूबर को तेलंगाना में अलग-अलग इलाकों में बेहद भारी बारिश (21 सेमी से अधिक) होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश तट, यनम, रायलसीमा, विदर्भ और मराठवाड़ा में भी भारी बारिश का अनुमान है।
सौराष्ट्र और कच्छ में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश का दौर रहेगा।
केरल, माहे और उत्तर कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बनेगी।
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तटीय इलाकों में 29-30 अक्टूबर को 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
तमिलनाडु और रायलसीमा में भी गरज के साथ वर्षा की संभावना है।

 पूर्व और मध्य भारत में अगले दो दिन का अलर्ट

बिहार में 30 और 31 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 अक्टूबर को भारी वर्षा हो सकती है।
वहीं विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30-50 किमी/घंटा की हवाएं चलने की संभावना है।

 पश्चिम भारत में 1 नवंबर तक वर्षा का दौर

कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार हैं।
गुजरात में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
महाराष्ट्र में अगले दो दिनों तक गरज-चमक का सिलसिला बना रहेगा।

पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में भी असर

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना है।
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 नवंबर को बारिश हो सकती है।
वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30-31 अक्टूबर को भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है।
उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here