Liquor Shop Closed : दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

0
192

Liquor Shop Closed : दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

देवरिया। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। वहीं चुनाव के पहले चरण से पहले प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार की सीमा से सटे तीन किलोमीटर क्षेत्र में स्थित सभी शराब की दुकानें 4 नवंबर की शाम 6 बजे से 6 नवंबर की शाम 6 बजे तक बंद रहेंगी। यह आदेश देवरिया जिले में लागू रहेगा।

बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में — 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। मतगणना के दिन भी मतगणना स्थल से तीन किलोमीटर के दायरे में शराब की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

Liquor Shop Closed: उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी अनुभाग-2 के पत्र के आधार पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने यह आदेश जारी किया है। निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि यदि कोई शराब की दुकान खुली पाई गई, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here