रायपुर नगर निगम में मनाई गई ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ, प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन को अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया लाइव सुना , कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, आयुक्त सहित निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी रहे उपस्थित 

0
24

रायपुर। केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आज 7 नवम्बर 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल स्थित निगम सामान्य सभा सभागार में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक उद्बोधन और संगीत कलाकारों की संगीतमय, लयबद्ध व सुमधुर प्रस्तुति का लाइव प्रसारण निगम परिवार ने देखा और सुना।

कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर आयुक्त (स्वास्थ्य) श्री विनोद पांडेय, अपर आयुक्त (सामान्य प्रशासन) श्रीमती कृष्णा खटिक, मुख्य अभियंता श्री यू. के. धलेन्द्र, सहित निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसी तरह सभी 10 जोन कार्यालयों में भी जोन अध्यक्षों, पार्षदों, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम को लाइव देखा और प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से प्रेरणा ली।

लाइव आयोजन के अंत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक जयघोष कर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here