मेकाहारा गेट पर मिला नवजात शिशु का शव, पॉलीथिन में फेंके जाने से मचा हड़कंप

0
115

मेकाहारा गेट पर मिला नवजात शिशु का शव, पॉलीथिन में फेंके जाने से मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मेकाहारा अस्पताल के गेट पर शुक्रवार सुबह एक नवजात शिशु का शव पॉलीथिन में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात को जन्म के तुरंत बाद पॉलीथिन में डालकर फेंक दिया।

मौदहापारा थाना क्षेत्र के इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने सबसे पहले पॉलीथिन में बच्चे का शव देखा और तत्काल अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी। डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की।

अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात को जन्म के तुरंत बाद ही फेंक दिया होगा।

फिलहाल मौदहापारा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस अमानवीय कृत्य से इलाके में आक्रोश और दुख का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here