रायपुर में बड़ा बवाल: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तारी से पहले फरार, परिचितों के घरों पर पुलिस की दबिश

0
184

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आई है। महापुरुषों के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने रविवार को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के घर पर दबिश दी। लेकिन पुलिस कार्रवाई से पहले ही अमित बघेल पिछली ओर से दीवार कूदकर फरार हो गए

जानकारी के मुताबिक, रायपुर पुलिस टीम जब उनके घर पहुंची तो वहां भारी पुलिस बल तैनात था। टीम ने उनके मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस ने बघेल के करीबी सहयोगियों — शिवेंद्र वर्मा और अजय यादव — के घरों पर भी छापेमारी की।

कई जिलों और राज्यों में दर्ज केस
रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ महतारी को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए विवादित बयान और पोस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही, दुर्ग जिले के देवेंद्रनगर और कोतवाली थानों में भी अमित बघेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस ने बीती रात रायपुर और दुर्ग में उनके कई करीबियों के घरों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी शिकायतें दर्ज की गई हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में टीमें अन्य राज्यों में रवाना कर दी हैं।

एसएसपी ने की शांति की अपील
रायपुर एसएसपी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा —

“थाना कोतवाली और थाना देवेंद्रनगर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अमित बघेल व अन्य के विरुद्ध अपराध दर्ज है, जिसकी विवेचना जारी है। सर्व समाज से अपील है कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर सामाजिक सौहार्द न बिगाड़ें। पुलिस कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।”

क्या है पूरा मामला?

26 अक्टूबर को रायपुर के वीआईपी चौक (तेलीबांधा थाना क्षेत्र) में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा टूटी हुई मिली, जिसके बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई। यह वही प्रतिमा थी जो कांग्रेस शासनकाल में राज्यभर में स्थापित की गई थी।
घटना के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार पार्टी के सदस्य मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान संगठन प्रमुख अमित बघेल का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

वीडियो में बघेल ने कहा था कि —

“राज्य में महाराजा अग्रसेन, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्तियों को क्यों नहीं तोड़ा जाता।”

इसके अलावा उन्होंने भगवान झूलेलाल और अन्य महापुरुषों पर भी विवादित बयान दिए थे।

घटना के बाद यह मामला तेजी से राजनीतिक रंग लेने लगा। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मूर्ति तोड़ने के आरोपी मनोज कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया, जिसे मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है।
वहीं, अमित बघेल के विवादित बयान के बाद चार से अधिक राज्यों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here