लाल किले के पास धमाके पर राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया ने जताया गहरा दुःख

0
85

लाल किले के पास धमाके पर राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया ने जताया गहरा दुःख

रायपुर। राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष शकुन डहरिया ने दिल्ली स्थित लाल किले के पास हुए धमाके की घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं देश की शांति और सौहार्द्र को कमजोर करने का प्रयास हैं।

शकुन डहरिया ने कहा कि निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी वारदातें मानवता के खिलाफ अपराध हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने का साहस न करे।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि पूरा देश इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here