लाल किले धमाके पर स्ट्रांग वूमेन पावर क्लब की संस्थापक नीता थापा ने जताया गहरा दुःख

0
299

लाल किले धमाके पर स्ट्रांग वूमेन पावर क्लब की संस्थापक नीता थापा ने जताया गहरा दुःख

रायपुर। स्ट्रांग वूमेन पावर क्लब की संस्थापक नीता थापा ने दिल्ली लाल किले में हुए बम धमाके की घटना पर गहरा दुःख और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं देश की एकता और शांति के लिए बड़ी चुनौती हैं।

नीता थापा ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वाले ऐसे कृत्य कायरता की पराकाष्ठा हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि घटना की सख्त जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि पूरा देश इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here