लाल किले के पास हुए बम धमाके पर रायपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने जताया गहरा दुख

0
76

लाल किले के पास हुए बम धमाके पर रायपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने जताया गहरा दुख

रायपुर। दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके की खबर से पूरे देश में आक्रोश और शोक की लहर है। इस घटना को लेकर रायपुर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संदीप यदु ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे देश की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बताया है।

संदीप यदु ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को नुकसान पहुंचाने वाली ऐसी घटनाएं अमानवीय और निंदनीय हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न कर सके।

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here